हल्द्वानी में गर्मी का एहसास, नैनीताल में बारिश,

0
171

नैनीताल में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। शाम को बारिश हुई और कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। इधर हल्द्वानी में फरवरी के अंतिम सप्ताह में तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि दिनभर चलीं ठंडी हवाओं से गर्मी का एहसास नहीं हुआ।
नैनीताल में सुबह हल्की धूप खिली थी। दोपहर बाद कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई। शाम पांच बजे से बारिश होने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
दूसरी ओर भीमताल, भवाली, धारी, गरमपानी, बेतालघाट, रामगढ़, धानाचूली क्षेत्र में एक घंटे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ने से लोग परेशान रहे। वहीं मुक्तेश्वर, धानाचूली और रामगढ़ क्षेत्र के लोग एक बार फिर से बर्फबारी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
इधर, हल्द्वानी में धूप खिलने से तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 24.1, न्यूनतम 11.9 डिग्री रहा। मुक्तेेश्वर का अधिकतम तापमान 11.9, न्यूनतम 1.4 डिग्री रहा। 23 फरवरी को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 25.1, न्यूनतम 15.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.9, न्यूनतम चार डिग्री रहा। 24 फरवरी को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 25.2, न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्यिस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.8, न्यूनतम 3.6 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में दिनभर धूप खिली रही। अन्य दिनों के मुकाबले हवा को वेग भी कम रहा। अगले कुछ दिनों के लिए मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने किसी प्रकारी की चेतावनी नहीं दी है।

Comments

comments

share it...