हिमस्खलन से बंद हुए मनाली-दारचा मार्ग

0
69

 मनाली-लेह मार्ग स्थित धुंधी पुल के पास हिमस्खलन से मनाली-दारचा मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हिमस्खलन की चपेट में एक पर्यटक वाहन भी आ गया। इससे गाड़ी में सवार पांच सैलानी बाल-बाल बच गए। सभी पर्यटक सुरक्षित है, लेकिन गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। उधर, हिमस्खलन से बंद हुए मनाली-दारचा मार्ग को बहाल करने के लिए बीआरओ ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

गाड़ी को बर्फ से निकाल दिया गया है। हिमस्खलन के चलते फिलहाल अटल टनल बंद है। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि गाड़ी अटल टनल से मनाली की तरफ जा रही थी। वाहन में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित हैं जबकि गाड़ी को हिमस्खलन से नुकसान पहुंचा है। दो हफ्ते के भीतर यहां तीसरी बार हिमस्खलन हुआ है।

Comments

comments

share it...