13 साल में पहली बार सीमा पर गरजीं तोपें

0
132

भारत ने 13 साल में पहली बार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एलओसी पर तोपों को इस्तेमाल किया. बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच 2003 के शांति समझौते के बाद तोपों के इस्तेमाल का यह पहला केस सामने आया है। उधर, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान 99 बार सीजफायर वॉयलेशन कर चुका है।

न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी कि इंडियन आर्मी ने केरन सेक्टर में दिवाली से पहली रात 29 अक्टूबर को एलओसी के पार पाक की 4 चौकियों को निशाना बनाया था। यह पहला मौका है जब सरकारी सूत्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले में तोपों के इस्तेमाल की बात मानी है।
सूत्राें का दावा है कि इंडियन आर्मी के जवान का शव क्षत-विक्षत करने का बदला लेने के लिए तोपों को गुपचुप तरीके से ले जाकर सीधे हमला किया गया। इसके अलावा, पाकिस्तान ने पिछले दिनों भारतीय नागरिकों को भी निशाना बनाया था। इसके लिए पाकिस्तान ने 120 मिमी के हेवी मोर्टार दागे थे।
बता दें कि उड़ी हमले के बाद भारत ने 28 और 29 सितंबर की रात को पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इसमें भारतीय जवानों ने आतंकवादियों के 7 कैम्पों को ध्वस्त कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 39 आतंकवादियों को मार गिराया गया था।
28 अक्टूबर को कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकियों से मुठभेड़ में आर्मी के एक जवान मनदीप सिंह शहीद हो गए थे। एक आतंकी भी मारा गया था। इस दौरान आतंकियों ने भागने से पहले शहीद मनदीप का सिर काट दिया था। इस दौरान पाक सेना की पोस्ट से आतंकियों को कवर फायर दिया जा रहा था।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अब तक 99 बार सीजफायर तोड़ा है। एक सीनियर आर्मी अफसर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इन्होंने बताया- “पाकिस्तानी रेंजर्स लगातार सीमा पार से सीजफायर का वॉयलेशन कर रहे हैं। पाकिस्तान ने जम्मू इलाके में बॉर्डर पर 83 बार सीजफायर का वॉयलेशन किया है। कश्मीर में LoC पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से 16 बार सीजफायर तोड़ा गया है।

 

Comments

comments

share it...