राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, मां-बेटी की मौत

0
193

महिला अपने अटरिया थाना क्षेत्र स्थित शिवसिंह पुर मायके से खैराबाद थाना क्षेत्र स्थित बहूनगर गांव आ रही थी।
सूत्रों के मुताबिक खैराबाद थाना क्षेत्र के बहूनगर गांव की फूलमती पत्नी रामेश्वर अपने मायके अटरिया थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव डेढ़ माह पूर्व गई थी। रविवार दोपहर वह मायके से घर लौट रही थी। महिला को ससुराल छोड़ने के लिए भाई धर्मेन्द्र आ रहा था। 
बाइक सवार फूलमती के साथ उसकी दो वर्षीय पुत्री रूपरेखा भी थी। दोपहिया वाहन सवार लोग रविवार दोपहर करीब सवा बारह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराबाद थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के करीब पहुंचे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार सभी लोग सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे, राहगीरों ने देखा तो फोन से सूचना थाना पुलिस को दी। पिकेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल तीनों लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने 22 वर्षीय फूलमती और उसकी दो वर्षीय दुधमुंही पुत्री रूपरेखा को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान फूलमती के भाई की हालत गंभीर है। फोन से मिले नंबरों के आधार पर शहर कोतवाल अंबर सिंह ने सूचना फूलमती के पति रामेश्वर को दी। इसी के बाद सभी लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की मौजूदगी में विधिक कार्रवाई को अंतिम रूप दिया है। कोतवाल का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जा रही है।

Comments

comments

share it...