शौच को गए युवक को नकाब पोश बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

0
290

कांधारपुर निवासी अभिषेक सरोज उर्फ बबलू (20 ) पुत्र शोभनाथ शुक्रवार की भोर में करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकला था। उसके साथ उसका छोटा भाई भी था। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे दो युवकों ने मुंह बांध रखा था। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहन रखा था।
उन्होंने अभिषेक को रोका लिया। बाइक पर सवार एक बदमाश ने अभिषेक के कंधे पर हाथ रखा तो दूसरे ने उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद वह भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग हैरान हो गए। वे सूनसान इलाके की ओर दौड़े तो बाइक सवार बदमाश भाग चुके थे। सूचना पर घर के लोग भी आ गए।
पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल बबलू को जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया। कोहड़ौर एसओ ने बताया कि घटना संदेहास्पद लग रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
गांव में तरह-तरह की चर्चा
कोहड़ौर बाजार में शुक्रवार भोर अभिषेक को गोली मारे जाने के मामले में तरह-तरह की चर्चा होती रही। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले उसकी शादी तय हुई थी। बाद में कन्या पक्ष के लोगों ने शादी तोड़ दी। इसके चलते उसने फांसी लगाकर और जहर खाकर जान देने का भी प्रयास किया था।
युवक को गोली मारने की घटना की जांच कराई जा रही है। पीड़ित या फिर उसके परिजन कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

Comments

comments

share it...