दुष्कर्म पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के पास किया आत्मदाह का प्रयास,

0
103

सहारनपुर देवबंद की रहने वाली युवती ने 2016 में लव मैरिज किया था। कुछ दिनों तक सब ठीक चला। इसके बाद दोनों के बीच अनबन हो गई। पति ने तलाक दे दिया। 

इसके बाद युवती ने पति व दो अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को जेल भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। 

दोनों आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहे है। उसकी जान को खतरा है। पीड़िता अपनी मां के साथ मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पहुंची। वहां उसने अपने पास रखे एक बोतल से मिट्टी का तेल शरीर पर उड़ेलना शुरू किया। पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो दौड़कर पकड़ लिया। उससे मिट्टी के तेल का बोतल व माचिस छीन लिया।

Comments

comments

share it...