रामलीला मैदान के नजदीक नाले में पड़ा मिला भ्रूण

0
352

(बदायूं)। रविवार दोपहर कस्बे के रामलीला मैदान के नजदीक नाले में एक भ्रूण पड़ा मिला। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार दोपहर कुछ लोग रामलीला मैदान के नाले के नजदीक से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नेत्रपाल वार्ष्णेय की दुकान के पीछे नाले में भ्रूण पड़ा देखा। इससे मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए।

सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि भ्रूण को किसी अस्पताल से लाकर डाला गया है। शायद किसी का गर्भपात हुआ होगा। उसके बाद लाकर नाले में डाल दिया गया। जब लोगों ने नाले के पास कुत्तों के भौकने की आवाज सुनी तब उनकी नजर भ्रूण पर गई। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

comments

share it...