प्रदेश कार्यालय में मंत्री ब्रजेश पाठक ने लगाया जनता दरबार ,सुनी समस्याएं, दिए निर्देश !

0
822

आज विधि एवं न्याय कैबिनेट मंत्री माननीय ब्रजेश पाठक ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार लगाया ! प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री श्री अनूप गुप्ता जी के साथ मंत्री जी लगातार कई घंटो तक जनता की समस्याओ का निवारण करते रहे, वहीँ उनकी जनता की सेवा करने की तत्पर भावना के कारण लोग संतुष्ट दिखे !

गौरतलब है की उत्तर प्रदेश की नई सरकार जोर शोर से जनता की सेवा के लिए तत्पर नज़र आ रही है वहीँ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने मंत्रियो को जनता के लिए तत्पर रहने का सख्त निर्देश दिया है ! इसी कड़ी में माननीय कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार लगा कर लोगो की समस्याएं सुनी एवं उनपर त्वरित कार्यवाही की !

दरबार में दूर दूर से सैंकड़ो फरियादी आये और क्रमानुसार सबने सीधे अपनी समस्या मंत्री जी से कही  !

पत्रकार वार्ता में मंत्री जी ने बताया कि आगामी समय में जनसमस्याएं सुनने के लिए और वक्त बढाया जायेगा,  एवं लोग प्रातः 9 बजे तक आवास पर आकर मुलाकात कर सकते हैं !

बीजेपी प्रदेश कार्यालय से लाइव।शिकायते सुनते हुए

Posted by Brajesh Pathak on Saturday, 13 May 2017

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here