मेरठ में धार्मिक स्थल पर भगवा रंग का झंडा लगाया, बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार 

0
650

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर जहां शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। वहीं, रजबन में एक धार्मिक स्थल पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भगवा रंग का झंडा लगा दिया। इस पर एक वर्ग के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। गुरुवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन स्थित एक धार्मिक स्थल पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे। एक कार्यकर्ता ने झंडा लेकर धर्मस्थल पर पहले फोटो खिंचवाया और उसके बाद धार्मिक स्थल पर झंडा लगा दिया। अन्य कार्यकर्ता भी धार्मिक स्थल के पास खड़े रहे।
आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। जिसके बाद एक वर्ग के लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा कर दिया। रोष फैलने पर पुलिस को सूचना दी गई। आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

बदर अली ने लोगों से कहा कि इस समय धारा 144 लागू है और किसी भी कीमत पर न तो भीड़ इकट्ठी हो सकती है और न ही हंगामा प्रदर्शन करना जायज है। सूचना पर एसओ सदर बाजार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। 

Comments

comments

share it...