यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना

0
105

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टप्पल (अलीगढ़) में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए।

Comments

comments

share it...