शक्ति कपूर ने बजाई सलमान के गाने की ऐसी धुन, फैंस बोले-“वाह

0
126

दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। शक्ति कपूर ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन उन्हें नकारात्मक भूमिकाओं में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। हालांकि अब काफी समय से शक्ति बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शक्ति कपूर गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।शक्ति कपूर ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें वह घर में दोस्तों संग बैठकर गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो शुरू होती है, तो आवाज आती है रेडी, उसके बाद शक्ति कपूर गिटार बजाना शुरू करते हैं। वह गिटार पर सलमान खान की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गाने ‘चांद छुपा बादल में’ की धुन बजाते हैं। जिसके बाद उनके दोस्त तारीफ करते नजर आए। कमेंट बॉक्स में फैंस भी उनके इस टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगो ऐसे भी हैं जो इसे एडिटेड बता रहे हैं।शक्ति कपूर की इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक प्रशंसक ने शक्ति कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘क्या बात है वाह’ तो दूसरे ने लिखा, ‘मान गए मामा श्री’। इसी तरह से और फैंस भी कमेंट कर रहे हैं।बात करें शक्ति कपूर की पर्सनल लाइफ की तो उनकी शादी शिवानी कपूर से हुई है। शक्ति कपूर के दो बच्चे हैं बेटी श्रद्धा कपूर जो इंडस्ट्री में जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और बेटा-सिद्धांत कपूर जो सहायक निर्देशक होने के साथ ही डीजे भी है। आपको बता दें कि शक्ति कपूर का असली नाम सुनील कपूर था, जिसे बाद में बदलकर उन्होंने शक्ति कपूर कर लिया और आज उन्हें इसी नाम से जाना जाता है।

Comments

comments

share it...