भगोरिया में पहुंचे युवाओं के झुंड ने सरेराह लड़की से की छेड़छाड़,

0
179

मध्य प्रदेश से अलीराजपुर में एक लड़की के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। यौन उत्पीड़ना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना भगोरिया उत्सव के दौरान की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने सोशल मीडिया में घटना का वीडियो शेयर कर कार्रवाई न होने पर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

वायरल वीडियो दो दिन पहले शुक्रवार का है। अलीराजपुर जिले के वालपुर गांव में 11 मार्च को भगोरिया मेला लगा था। वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि एक लड़की वहां खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है, इसी बीच वहां से गुजर रहे समूहों में से एक युवक लड़की को दौड़ा कर उसका यौन शोषण करता है। कुछ देर बाद एक और युवक लड़की को घसीटकर अपने ग्रुप में ले जाता है और ग्रुप के सभी सदस्य लड़की के साथ दुराचार करते हैं। जानकारी के मुताबिक, लड़की और युवक पड़ोस के धार जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे।

घटना की शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी), अलीराजपुर मनोज सिंह ने कहा कि पुलिस ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा, “हमने कुछ युवाओं की पहचान की है। टीमों को बाहर कर दिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Comments

comments

share it...