लक्ष्मण मेला मैदान फ्लाईओवर ब्रिज पर दो रोडवेज बसों में हुई टक्कर

0
330

हजरतगंज के पास लक्ष्मण मेला मैदान फ्लाईओवर ब्रिज पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार रोडवेज बसे आमने-सामने से टकरा गईं। 
हादसे में 14 यात्री घायल हो गए और चालक भाग निकले। पुलिस ने बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। 
कैसरबाग डिपो की बस बलरामपुर से आ रही थी। लक्ष्मण मेला की ओर से झांसी डिपो की बस 1090 चौराहे जा रही थी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो चीखपुकार मची थी। 
पुलिस ने बस का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। 
हालांकि, कैसरबाग डिपो के चालक ने ब्रेक लगा दिया था। नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। हादस के बाद ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने 20 मिनट तक यातायात रोके रखा। सड़क पर बस के टूटे हुए शीशे बिखरे थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों बसों को डिपो भिजवा दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
पुलिस ने खुद चलाई क्षतिग्रस्त बस
हादसे के बाद दोनों चालक भाग निकले। बीच सड़क क्षतिग्रस्त बस खड़ी होने के कारण जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के निर्देश पर चौकी प्रभारी नरही भूपेंद्र सिंह और लक्ष्मण मेला मैदान विनोद सोनकर ने बस को चलाकर बीच रास्ते से किनारे किया। इस दौरान हजरतगंज थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मी बस को पीछे से धक्का दे रहे थे। 
बेकाबू दो रोडवेज बसों की टक्कर को विभागीय अधिकारी काफी हल्के में ले रहे हैं। सीजीएम टेक्निकल जयदीप वर्मा की नजर में यह हादसा मामूली है। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर खुद नहीं पहुंचे। उन्होंने एआरएम कैसरबाग को भेज दिया।

Comments

comments

share it...