फंदे से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव

0
53

जम्मू में बीएसएफ पलौड़ा कैंप के आवासीय क्वार्टर में सोमवार को एक नाबालिग लड़की का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि लड़की पलौड़ा में अपने ताया के घर आई थी। जब अधिक देर तक लड़की कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार को शक हुआ। परिवार वालों ने कमरे के भीतर देखा तो लड़की फंदे पर लटक रही थी। लड़की मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। 

उधर, गंग्याल क्षेत्र में भी एक व्यक्ति फंदे से लटकता पाया गया। मृतक की शिनाख्त रमा शंकर निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह हाल में गंग्याल में रह रहा है। सोमवार को वह अपने ही कमरे में फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में भेज दिया। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here