यूपी: जयमाला स्टेज पर बेहोश हुई दुल्हन,

0
141

यूपी के कन्नौज जिले में जयमाला स्टेज पर दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। इस पर दूल्हे के बहनोई ने अफवाह उड़ा दी कि लड़की बीमार है। तमात मिन्नत के बाद भी दूल्हे पक्ष के लोग नहीं माने और बरात लौट गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए बरात लौटा ले जाने का आरोप लगाया है। बुधवार रात सिकंदरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में जनपद मैनपुरी के नवीगंज से देवेंद्र पुत्र धर्म सिंह कठेरिया बरात लेकर आए थे। दुल्हन के घर में खुशियों का माहौल था। वरमाला के समय दुल्हन भीषण गर्मी व प्यास के चलते गिरकर बेहोश हो गई। जिसे देखकर दूल्हे के बहनोई लालू निवासी सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद भड़क उठे। बोले पागल, बीमार लड़की से शादी करवाई जा रही है। मुझे तो पहले ही खबर थी कि इस लड़की पर कोई भूत बाधा आती है। जिसके बाद दूल्हा बोला कि कुछ भी हो जाए इस लड़की से शादी नहीं करूंगा। मौका पाकर दूल्हा व बराती भाग गए।

Comments

comments

share it...