जिससे शादी करना चाहता था, प्रेमी उसे होटल में ले गया और मार डाला

0
88

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिम पुरी स्थित खंडेलवाल कॉम्प्लेक्स होटल में प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी उससे शादी करना चाहता था। घरवारों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इस पर दोनों ने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। बुधवार रात को दोनों होटल में रुके। इसी दरम्यान प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। 

होटल में जगदीशपुरा के नगला बेर की पूजा की हत्या कर विषाक्त पदार्थ पीने वाले जोगेंद्र को अस्पताल में उपचार के बाद होश आया। इस पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि पूजा और वो शादी करना चाहते थे। मगर, उसके घरवालों ने इनकार कर दिया था। इससे ही परेशान होकर यह कदम उठाया। उधर, मृतका के पिता गोविंद सिंह ने आरोपी पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब बेटी लापता हुई तो पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में जोगेंद्र ने बताया कि वह पूजा से प्यार करता है। वह भी उससे प्यार करती थी। दोनों एक ही जाति के हैं। इस कारण शादी करना चाहते थे। घर से निकलने के बाद ऐसे ही इधर उधर घूम रहे थे। 

बुधवार रात को होटल में पहुंचे थे। बहाने से कमरा किराये पर लिया। वह पहले से सोच कर आए थे कि अपनी जान दे देंगे। वह विषाक्त पदार्थ लेकर होटल आया था। पूजा के कहने पर उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। दस मिनट बाद उसकी मौत हुई। बाद में उसने विषाक्त पदार्थ पी लिया।

मृतका पूजा का फाइल फोटो


पूजा के पिता गोविंद सिंह निजी गाड़ी चलाते हैं। पूजा पांचवीं कक्षा तक पढ़ी थी। जोगेंद्र जूते का काम करता है। उसका घर तकरीबन आधा किलोमीटर दूर है। गोविंद सिंह ने बताया कि तीन महीने पहले पूजा और जोगेंद्र के संबंध का पता चला था। डेढ़ महीने पहले वो बेटी को ले गया था। इस पर पुलिस से शिकायत की थी। तब बेटी घर आ गई थी। जोगेंद्र ने कहा था कि वह अब पूजा से नहीं मिलेगा। माफी मांग ली थी। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। इसके बाद भी वो धमकी दे रहा था।

Comments

comments

share it...