राजधानी एक्सप्रेस में हुई महिला यात्री से छेड़छाड़,

0
52

रविवार की रात नई दिल्ली से सियालदह जा रही सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में कानपुर के पास महिला यात्री से छेड़खानी हुई। महिला की शिकायत पर पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार युवक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। वह कोलकाता स्थित प्राइवेट फर्म में काम करता है। विजय कुमार नई दिल्ली से सियालदह जा रही 02314 डाउन राजधानी एक्सप्रेस के बी2 बर्थ संख्या 69 पर सवार होकर कोलकाता जा रहा था।
इसी कोच में दिल्ली की महिला सियालदह जा रही थी। ट्रेन के कानपुर से रवाना होते ही महिला ने विजय पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला के शोर मचाते ही चलटिकट परीक्षक ने पीडीडीयू जंक्शन पर कंट्रोल को इसकी जानकारी दी।रविवार की रात करीब एक बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

comments

share it...