पाकिस्तान से 20 मछुआरे लौटेंगे भारत,

0
99

पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किए गए 20 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान भारत को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। आज वाघा बॉर्डर पर पाक सैन्य अधिकारी इन मछुआरों को भारतीय सैनिकों के सुपुर्द कर देंगे। इन मछुआरों को कथित रूप से पाकिस्तानी जल सीमा में अवैध रूप से प्रवेश के बाद पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। इन्हें कराची की लांधी जेल में रखा गया था। 

पुलिस उपाधीक्षक अजीम थेबो ने बताया कि 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई के बाद अब 568 भारतीय मछुआरे जेल में रह गए हैं। इन सभी मछुआरों को भारतीय सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मछुआरे को पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान भी किया जाएगा। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान द्वारा आदान-प्रदान किए गए कैदियों की सूची के तहत, पाकिस्तान में कम से कम 628 भारतीय कैदी हैं। इसमें से जिनमें 51 नागरिक और 577 मछुआरे शामिल हैं। वहीं  भारत सरकार ने भी 355 पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा की, जिनमें 282 नागरिक और 73 मछुआरे शामिल हैं।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here