अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बोले- मौत और तबाही का जिम्मेदार होगा रूस

0
102

पुतिन ने यूक्रेनी सेना से कहा है कि वे हथियार डाल दें और अपने घर लौट जाएं। अन्यथा यह युद्ध नहीं टाला जा सकता है। इसके साथ ही रूस ने बाकी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई की जाएगी। 

सुरक्षा परिषद में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि हम रूस की कार्रवाई का एकता के साथ जवाब देना जारी रखेंगे। हम यहां रूस को रुकने, अपनी सीमा पर लौटने, सैनिकों को वापस बैरक में भेजने के लिए अपील करने आए हैं। अपने राजनयिकों को वार्ता की मेज पर लाएं। रूस ने सचमुच यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया है।यूक्रेन में अपातकाल की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही यूक्रेन के 30 लाख लोगों को रूस छोड़ने के लिए कहा गया है। यूक्रेन की संसद ने आम लोगों के पास हथियार रखने का प्रस्ताव भी पास कर दिया है। रूस पहले ही यूक्रेन के आंतरिक सुरक्षा, विदेश और बैंक से जुड़ी अहम वेबसाइटों पर साइबर अटैक कर चुका है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति रूस के लोगों से शांति की भावुक अपील भी कर चुके हैं। 

Comments

comments

share it...