कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान, पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू,

0
124

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात जवाद ओडिशा की पुरी पहुंचने से पहले ही सुस्त पड़ता नजर आया। आज दोपहर तक ओडिशा की पुरी से टकराने की संभावना है।  कमजोर पड़ने के बाद जवाद से नुकसान भी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। 80 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाला चक्रवाती तूफान जवाद के कमजोर होने के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, इस दौरान कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में गंगा के तटों से लगते क्षेत्रों और उत्तरी ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा सोमवार को असम, मेघालय और त्रिपुरा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा, जवाद के कमजोर पड़ने से अधिक नुकसान नहीं होगा लेकिन इस दौरान आंध्र प्रदेश व ओडिशा में बारिश बढ़ेगी जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। इसका जो भी असर होगा वह ओडिशा के गंजम, भदरक और बालासोर जिले में होगा। यह नुकसान चक्रवात की तबाही जैसा नहीं होगा। श्रीकाकुलम,  विजियानगरम व विशाखापत्तनम में भी बारिश बढ़ेगी।

Comments

comments

share it...