पूरे प्रदेश में गरीबों को आवास उपलब्ध कराएगी सरकार,

0
78

जिन लोगों ने वैक्सीन ले ली है वह बधाई के पात्र हैं। जिन लोगों ने नहीं लिया है वह भी जल्दी से लगवा लें। पूरे प्रदेश में गरीब को प्रधानमंत्री  आवास योजना से जोड़ने का कार्य करेंगे। आशा, एएनएम, डाक्टर, वकीलों को सरकार सस्ता आवास उपलब्ध कराएगी। अब जो माफिया किसी गरीब, व्यापारी की जमीन पर कब्जा करेगा तो सरकार उस जमीन को वापस लेकर उस व्यापारी और गरीब को वापस करेगी। 
कोरोना में भाजपा ही जनता की सेवा कर रही थी। बाकी दलों के लोग होम क्वारंटीन थे। वैक्सीन का विरोध कर रहे थे। प्रदेश सवा उन्नीस करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। तीसरी लहर के मद्देनजर बच्चों को भी पहले चरण में वैक्सीन की व्यवस्था की जा रही है। सरकार ने प्रीकाशन डोज की व्यवस्था की है। 
प्रयागराज के सभी जनप्रतिनिधि रुचि लेकर गरीबों और किसानों को शासन की सुविधा का लाभ दिला रहे हैं। कहीं हाईवे बन रहा है कहीं एयपोर्ट बन रहा है। गरीबों को अभ्युदय कोचिंग की सुविधा मिल रही है। बच्चों लैपटाप और टैबलेट की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। 
2017 के पहले प्रदेश में दंगे होते थे। 2017 के बाद एक भी दंगे नहीं हुए। 2017 के बाद कई विश्वविद्यालय भी बने। विश्वस्तरीय डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय बन रहा है। प्रयागराज न्याय की राजधानी बन रही है। 
दो करोड़ 61 लाख लोगों को शौचालय दिया गया। सामुदायिक भवन गांवों को दिया गया। जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर दिया जा रहा है। पहले न आवास था, न ही अन्न था। पहले सिर्फ गुंडाराज था और दंगे होते थे। जब मन होता था माफिया किसी गरीब की संपत्ति पर कब्जा कर लेता था। 2013 में कुंभ में हुआ था और 2019 में कुंभ  हुआ। फर्क आपने देखा 2019 में भव्य और दिव्य कुंभ हुआ। सुरक्षा थी स्वच्छता थी।
सरकरा की सोच होनी चाहिए। पहले की सरकारें न गरीबों को आवास देते थे न ही अन्न योजना का लाभ देते थे। आज हर गरीब को आवास मिल रहा है। भाजपा सरकार ने 45 लाख गरीबों को आवाज मिला है। प्रयागराज में सवा लाख लोगों को आवास का लाभ मिला है। मोदी सरकार पहले भी सरकारों को पैसा देते थे लेकिन नेता अपना घर बनवाते थे। शौचालय के पैसे का दुरुपयोग किया जाता था, जो आज दीवारों से निकल रहै। 
गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लिया जाता था। एक माफिया ने एक गरीब के बच्चे को मारने की धमकी दी जाती थी और उसकी जमीन को हड़प लिया जाता था। आज यूपी के भीतर किसी माफिया की हिम्मत नहीं कि किसी गरीब का धन छीन सके। यदि पहले किसी ने कब्जा किया है तो उस संपत्ति को मुक्त कराकर गरीबों को दिया जा रहा है। 
भाजपा ने 2017 में भाजपा ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टोलरेंस के तहत कार्य करेंगे। यह वादा पूरा किया जा रहा है। माफिया की जमीन पर गरीबों को आवास दिया जा रहा है। यह कार्य पहले भी किया जा सकता था, लेकिन पहले की सरकारें सरकारी योजनाओं के पैसे को हड़प कर जाती थी। 
पिछले दो तीन दिनों से लगातार समाजवादी पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति ने जो कभी समाजवादी ईत्र का काम करता था। गरीबों की आह के कारण उसके काले धंधे का भंडाफोड़ किया गया। पैसा दीवारों से पैसा कैसे निकल रहा है। 257 करोड़ रुपया और कई किलो दो दिन पहले निकला आज भी कई करोड़ रुपया और कई किलो सोना निकला है।
जिनको इस आवास योजना का लाभ मिलेगा उनको बधाई दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया गया। यह काम 2017 के पहले भी यह काम हो सकता था, लेकिन पहले धन को हड़प कर लिया जाता था। 
सीएम ने कहा प्रयागराज के लिए बहुत बड़ी योजना लेकर आए हैं। 2017 के पहले गरीबों और व्यापारियों की संपत्ति पर माफिया का कब्जा होता था। आज प्रयागराज में कुख्यात माफिया की कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के अावास की योजना शुरू की गई है।
भारत माता की जय और गंगा मैया और प्रयागराज भगवान की जय के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत की। 
सभी लाभार्थियों के साथ फोटोग्राफी भी मुख्यमंत्री ने कराई। मंच पर सीएम और नीचे कतार से सारे लाभार्थी खड़े हुए। इस दौरान नारेजबाजी भी होती रही। इसके बाद मुख्यमंत्री का भाषण शुरू हो गया। 
जिनके बच्चे माता पिता नहीं हैं उनके लिए धनराशि प्रदान की गई। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई। 

Comments

comments

share it...