बकरी चराने गई बालिका से दुष्कर्म

0
64

बकरी चराने गई दस साल की बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
रानीगंज इलाके के एक गांव की दस साल की बालिका शनिवार को बकरी चराने बाग की ओर गई थी।
बाग में मौजूद गांव का ही एक युवक उसे अकेले देखकर सूनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका की हालत बिगड़ गई। घर पहुंचने पर उसकी दशा देखकर परिजन दंग रह गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रानीगंज सीओ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामले आया है।पीड़िता को इलाज के लिए भेजा गया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Comments

comments

share it...