मुंबई : भारी बारिश से अबतक 35 की मौत, अगले 24 घंटों के लिए दी चेतावनी

0
240
By Anurag Mishra Annu

मुंबई,  कभी न रुकने वाली देश की आर्थिक राजधानी भारी बारिश के कारण बेहस हो गई है। मुंबई के कई हिस्सों में जल जमाव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। 2005 के बाद पहली बार मुंबई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हुई। आज भी कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर 12.35 बजे हाई टाइड के दौरान 4 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरे उठने की संभावना जताई गई है।

बारिश से 35 की मौत

अकेले मुंबई में बारिश की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पूरे महाराष्ट्र में कुल 35 लोग भारी बारिश का शिकार बन चुके हैं। लगातार हो रही वर्षा के कारण रेल, हवाई सेवा एवं सड़क परिवहन पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। कई ट्रेनों और उड़ानों को रद कर दिया गया।

रत्नागिरी में टूटा तिवरे डैम
भारी बारिश से रत्नागिरी में तिवरे डैम टूट गया जिससे नजदीक बसे करीब सात गांवों में बाढ़ आ गई है। हादसे में 23 लोग लापता बताए जाते हैं। अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि भारी बारिश के चलते बांध में जलस्तर बहुत बढ़ गया था, जिसकी वजह से यह बांध देर रात अचानक टूट गया।

Comments

comments

share it...