प्रेमी के शादी का दबाव बनाने पर विवाहिता ने लगाई फांसी

0
92

प्रेमी के शादी के दबाव के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन खेत से लौटे तो उसका शव फंदे से लटका देख चीख पड़े। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की मां ने गांव के ही एक युवक पर शादी का दबाव बनाने के चलते आत्महत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बाघराय थाना क्षेत्र के रामगढ़ बनोही गांव निवास राजाराम यादव की बेटी रेणुका की शादी मई 2019 में सीताकुंड प्रयागराज के अशोक यादव के साथ हुई थी। इन दिनों रेणुका मायके आई थी। शनिवार की शाम उसकी मां रानी देवी, भाई आजाद व अनूप खेत में पानी लगाने गए थे। इसी बीच रेणुका ने कमरे में बंद होकर चुल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। देर रात परिजन खेत से लौटे तो दरवाजा बंद मिला। आसपास के लोगों ने जुटकर दरवाजे को धक्का देकर खोला तो अंदर उसे फंदे से लटकता देख सन्न रह गए।
इसके बाद उसका शव नीचे उतारा गया। इसकी सूचना बाघराय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेणुका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां रानी देवी ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि शादी के पूर्व गांव के राजू सरोज पुत्र कमलेश सरोज से उसकी बेटी का संबंध था। राजू ने उसकी बेटी का पूरा आभूषण बेच दिया था।
इन दिनों वह बेटी को अनावश्यक तरीके से परेशान करते हुए शादी करने व घर से भागने का दबाव बना रहा था। इसी कारण रेणुका ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। एसओ बाघराय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Comments

comments

share it...