अमेरिका: लॉस एंजिल्स में हाउस पार्टी के दौरान गोलीबारी,

0
65

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रविवार रात हुई एक हाउस पार्टी में गोलीबारी हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, तो वहीं एक बुरी तरह से जख्मी हो गया। मेयर जेम्स बट्स ने बताया कि घटना रात करीब 1:30 बजे की है। मरने वालों में दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस वारदात में कई तरह के हथियारों का प्रयोग किया गया। 1990 के बाद इस तरह की यह पहली घटना है। 

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि हमलावरों ने चारों को टारगेट करके मारा था। वहीं दूसरी तरफ मेयर बट्स ने आरोपियों से अपील की कि वे खुद ही सरेंडर कर दें। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी जांच कर रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी भी तलाशे जा रहे हैं। 

Comments

comments

share it...