आगरा में धर्म परिवर्तन का प्रयास

0
36

आगरा में धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। धर्मांतरण के लिए एक बड़े घर की महिला को प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है। 

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोप के मुताबिक महिला के पति की 15 साल पहले मौत हो गई थी। महिला एक दावत में लखनऊ गई थी। तभी उनकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने अपना नाम आदित्य आर्य बताया। वह एक कंपनी में टिंबर का कारोबार करता है। 

दोनों में दोस्ती हो गई। युवक महिला के घर आने-जाने लगा। एक दिन उसने महिला के माथे पर टीका लगा दिया। इस दौरान फोटो भी खींच ली। फोटो को मांग भरने के रूप में दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला का शारीरिक शोषण किया। पैसे भी ऐंठता रहा। पैसा नहीं देने पर मारपीट करता था। 

बाद में महिला को पता चला है कि युवक का असली नाम आरिफ हाशमी है। लखनऊ का रहने वाला है। इस बात का पता चलने पर आरोपी उसका मानसिक शोषण करने लगा। कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए हैं। होटल से मिलने वाली रकम को भी अपने पास रख लेता था। 

21 अप्रैल को आरिफ की मां का देहांत हो गया तो उसने 60 हजार रुपये की मांग की थी। आरोप है कि मना करने पर महिला का गला दबाने का प्रयास। लाइसेंसी पिस्टल कनपटी पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी।  

पीड़ित महिला की तहरीर पर थाना सदर में आरोपी के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, चौथ मांगने, लूट, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी, विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिशेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। निरीक्षक का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तार की प्रयास किए जा रहे हैं। 

Comments

comments

share it...