24 घंटे में दूसरी मुठभेड़, 11 साल से फरार इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार,

0
32

आगरा में खुफिया अपराध शाखा की टीम और थाना रकाबगंज पुलिस ने शुक्रवार रात को 15 हजार के इनामी बदमाश पवन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसे पैर में गोली लगी, जिस पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पूर्व गुरुवार रात को थाना छत्ता क्षेत्र में आंबेडकर पुल पर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ छुट्टन उर्फ छोटा गिरफ्तार हुआ था। 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार बदमाश का हाथी घाट पुल ओवर ब्रिज से पीछा किया गया। इस पर थाना रकाबगंज पुलिस ने घेराबंदी कर ली। शमशान घाट नाला से पहले यमुना के जंगल की ओर भागते हुये पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किये जाने पर बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 

बदमाश पवन थाना रकाबगंज में गैंगस्टर एक्ट में 11 वर्ष से फरार चल रहा था।  उस पर 15 हजार का इनाम है। पवन अर्जुनपुरा थाना पिनाहट का रहने वाला है। उसके पास से एक बाइक, तमंचा 01. 01 अदद मोटरसाइकिल  और कारतूस बरामद किए गए। उसके खिलाफ सात से अधिक मुकदमे हैं।

आंबेडकर पुल पर गुरुवार रात को तीन बजे पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ छुट्टन उर्फ छोटा घायल हो गया था। पुलिस के घेरने पर उसने गोली चलाईं। जवाबी में फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि गरीब नगर निवासी धर्मेंद्र उर्फ छुट्टन उर्फ छोटा थाना छत्ता का हिस्ट्रीशीटर है। 

उसका एच-एस नंबर 38 ए है। वह एक सप्ताह पहले जेल से छूटकर आया था। बृहस्पतिवार की सुबह 11:30 बजे उसने गरीब नगर निवासी रफीक पर हमला बोला। चाकू रफीक के हाथों में लगे। लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकला। मामले में थाना छत्ता में जानलेवा हमला सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

Comments

comments

share it...