क्या है रूस-यूक्रेन विवाद पर भारत का आधिकारिक रुख ?

0
81

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के एलान के बाद यूक्रेन में लगातार मिसाइल से हमले किए जा रहे हैं। इस हमले में अब तक सात लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री से लेकर विदेश मंत्री तक विश्व के बड़े देशों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। यूक्रेन के राजदूत ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। इन सब के बीच सवाल यह है कि इस महायुद्ध छिड़ने के बाद भारत का रुख क्या है? आइए जानते हैं भारत का आधिकारिक पक्ष क्या है?

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने देश का पक्ष रखते हुए कहा कि हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है।

Comments

comments

share it...