पुलिस की गोलीबारी में दुष्कर्म के आरोपी की मौत,

0
100

असम के गुवाहाटी में पुलिस की गोलीबारी में एक दुष्कर्म के आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने मंगलवार रात गुवाहाटी में पुलिस कर्मियों पर हमला कर हिरासत से भागने की कोशिश की थी और इसी दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चला दी। 

 पुलिस अधिकारी के अनुसार जिस दिन गोलीबारी की घटना हुई उसी दिन सुबह में उसे गिरफ्तार किया गया था। गोलीबारी के दौरान दो महिला पुलिस कर्मी भी घायल हो गईं। सिटी पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

Comments

comments

share it...