यूपी: पांचवीं बार प्रेमी के साथ फरार दो बच्चों की मां प्रतापगढ़ में मिली,

0
104

पांचवीं बार प्रेमी के साथ भागी दो बच्चों की मां प्रतापगढ़ में मिली। प्रेमी ने महिला को थाने पर लाकर कहीं फरार हो गया। महिला भदोही जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की है। जबकि पिता ने उसकी हत्या कर शव गायब करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया था। उसके मिलने से ससुराल वालों ने राहत की सांस ली।

महिला 19 जनवरी को अपने छोटे बेटे के साथ शौच के लिए निकली थी उसके बाद उसका पता नहीं चला।  पत्नी के लापता होने से परेशान पति उसकी खोजबीन में लगा था। इस बीच मायके वालों ने उसकी हत्या कर शव गायब करने का आरोप पति सहित ससुराल वालों पर लगाते हुए गोपीगंज थाने में तहरीर दे दी।पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो प्रेमी विवाहिता को लेकर प्रतापगढ़ पहुंच गया। जहां थाने में उसे छोड़ कर भाग निकला। प्रतापगढ़ पुलिस की सूचना पर पहुंची गोपीगंज पुलिस उसे थाने ले आई है।

Comments

comments

share it...