शिवपाल यादव की नसीहत, सपा में ही रहें अपर्णा,

0
77

सामाजिक कार्यकर्ता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें नसीहत दी है कि अपर्णा को अभी सपा में ही रहना चाहिए। उन्हें पार्टी के लिए काम करना चाहिए फिर टिकट की उम्मीद करनी चाहिए।

बीते कई दिनों से अपर्णा के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वह 2017 में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। जिसके बाद से समय-समय पर उनके भाजपा में जाने की बातें कही जा रही हैं पर कई बार वह खुद भी खंडन कर चुकी हैं। इस पर शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें सपा में ही रहने और पार्टी में काम करने की नसीहत दी है।शिवपाल सिंह यादव ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपने प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर ही उतारेंगे। उनके प्रत्याशियों का कोई अलग सिंबल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

Comments

comments

share it...