सपा की पल्लवी पटेल ने दी मात, सिराथू से उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हारे,

0
21

सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हारे

सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हार गए हैं, उन्हें सपा की पल्लवी पटेल ने 6477 मतों से हराया।

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। UP में 270 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 128 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं सरदना से भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। इसके अलावा कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं।सिराथू सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। मतगणना रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। 

1. पीलीभीत सदर
संजय सिंह गंगवार (भाजपा)-125506
शैलेंद्र सिंह गंगवार (सपा)- 118536
6970 मतों से जीत हुई

2- पूरनपुर विधानसभा
बाबूराम पासवान (भाजपा)-134404
आरती महेंद्र (सपा)-107828
26576 मतों से जीत हुई

3-जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्तानंद (भाजपा)-151771
हेमराज वर्मा (सपा)- 70299
81472 मतों से जीत हुई

4-बीसलपुर विधानसभा
विवेक वर्मा (भाजपा)-121142
दिव्या गंगवार (सपा)-70733
50409 मतों से जीत हुई

रामपुर की  मिलक सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजबाला 5912 मतों से विजयी घोषित की गई हैं। राजबाला को कुल 97948वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के विजय सिंह को 92036 वोट मिले। मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से तीसरे स्थान पर बसपा के सुरेंद्र सिंह सागर रहे, उन्हें 31492 वोट मिले हैं।

Comments

comments

share it...