शहर सीट से सीएम योगी आगे, विनय शंकर पीछे,

0
124

बस्ती और गोरखपुर मंडल की 41 विधानसभा सीटों की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। सुबह 11 बजे से ही रुझान मिलने लगेंगे। शाम तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे घोषित हो जाएंगे। गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। गोरखपुर से पहला रुझान मिला है। वहीं कंपियरगंज से भाजपा प्रत्याशी फतेहबहादुर सिंह आगे चल रहे हैं।

गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20,000 मतों से आगे। अभी चौथे राउंड की मतगणना खत्म हुई है। वहीं कैंपियरगंज में चौथे राउंड में भाजपा 12753 और सपा 9892 मत मिले हैं।

गोरखपुर ग्रामीण सीट पर पांचवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के विपिन सिंह सपा के विजय बहादुर यादव से मात्र 9 वोट से आगे चल रहे हैं। पांच राउंड तक विजय बहादुर को 18150 मत मिले हैं जबकि विपिन सिंह को 18159 मिले हैं।

तीसरे रांउड के समाप्त होने तक सीएम योगी 15 हजार मतों से आगे हैं। वहीं चिल्लूपार में भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी 3006, विनय शंकर तिवारी 983 मत मिले हैं। यह पहले राउड की गणना है। वहीं चिल्लूपार में 2 राउंड में राजेश त्रिपाठी 4769 और विनय शंकर को 3066 मत मिले।
वहीं कैंपियरगंज तीसरा तीसरा राउंड फतेह बहादुर सिंह भाजपा 9171 सपा काजल निषाद 7555
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के तीसरे राउंड की मतगणना में सीएम आठ हजार मत से आगे चल रहे हैं। वहीं खजनी विधानसभा क्षेत्र दूसरे चरण में भाजपा 5805, सपा 2836, बसपा 2797 और कांग्रेस 118

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के दूसरे राउंड की मतगणना में सीएम योगी आठ हजार मत से आगे चल रहे हैं। खजनी से बसपा आगे है। वहीं कैंपियरगंज से फतेह बहादुर 600 वोट से आगे हैं। 

वहीं पहले राउंड में शहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सीएम योगी 5540 वोट से आगे हैं। उनके पीछे सुभावती शुक्ला सपा प्रत्याशी 1076 मत है। बसपा से ख्वाजा 343 और चंद्रशेखर रावण को 133 वोट मिले हैं। इसे अलावा चौराचौरा से भाजपा प्रत्याशी सरवन निषाद आगे चल रहे हैं। वहीं बांसगांव से भी भाजपा प्रत्याशी डॉ विमलेश पासवान 1600 से वोट आगे हैं। चिल्लूपार से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी 3000 मतों से आगे चल रहे हैं। पिपराइच विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रपाल सिंह 4000 मतों से आगे चल रहे हैं।

वहीं सहजनवां विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सुधीर सिंह 2000 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे चरण में भाजपा प्रदीप शुक्ला 6869, सपा यशपाल रावत 2575, बसपा सुधीर सिंह 2096 मत मिले हैं।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में सात जिले हैं। सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। लिहाजा, देश-दुनिया के लोगों की निगाह गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामों पर है।

Comments

comments

share it...