यूपी: मॉनसून आने में अभी कुछ दिन की देरी, और सताएगी उमस और गर्मी

0
158
by Anurag Mishra

उत्तर प्रदेश में गर्मी से अभी कुछ दिन प्रदेशवासियों को निजाद नहीं मिलेगी। यहां मॉनूसन आने में अभी कुछ दिन है। इस कारण फिलहाल कुछ दिन लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलने वाली। वहीं शुक्रवार को भी तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। चटख धूप और लू ने लागों का हाल बेहाल कर रखा है।

मौसम विज्ञानी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मॉनसून पहुंचने में देरी हो रही है। बताया गया कि फिलहाल एक सप्ताह की देरी हो सकती है। 30 जून के करीब बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना जताई जा रही है। इससे हवा का रुख बदल सकता है, साथ बंगाल की खाड़ी बनने वाली नम हवा उत्तर प्रदेश की ओर आएगी। ऐसा होने पर दो-तीन जुलाई के बाद बारिश होने की संभावना है।

लेकिन उससे पहले न्यूनतम पारा भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 30 डिग्री के आस-पास बना रहने की संभावना है। दिन भर तेज धूप और पछुआ के बाद शाम को उमस से परेशानी बनी रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी साफ आसमान के साथ पछुआ का जोर रहेगा।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here