दिनभर बरसा पानी, ऑफिस और स्कूल जाने वालों को उठानी पड़ी परेशानी

0
70

सुबह से छाये बादलों के चलते हुई धीमी तेज बारिश के तेवरों ने सुबह स्कूल-दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशन किया। लोग छातों और रेनकोट से ढके होने के बावजूद भीगते भागते ही स्कूल के अलावा दफ्तर पहुंच सके। शहर की कई सड़कों पर लबालब पानी भरा होने केचलते लोग अपने दोपहिया वाहन के साथ भी दिखे। 
 स्कूलों-दफ्तरों, चौराहों और टैंपों स्टैंड केपास रंग बिरंगी छतरियों, रेनकोट केसाथ सड़कों पर लोग खूब दिखे। दिन भर छाये काल बादलों और बारिश के बीच दिन भर धूप भी न निकल सकी। सुबह से दोपहर बाद तक सड़कों पर दिखे कई वाहन हेडलाईट जलाकर जाते दिखे।  दिन के अधिकतम तापमान केधड़ाम होने का असर घरों दफ्तरों में दिखा। पंखों-एसी की रफ्तार दिन के अलावा रातों में भी लोगों ने एडजस्ट की। दोपहर बाद बारिश थमी तो शाम को बादलों की ओट से नीले आसमान की झलकी दिखी। मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह तक ८.६ मिमी. बारिश दर्ज की गई, जबकि बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक दो मिमी. से कम बारिश ही दर्ज हुई। 

Comments

comments

share it...