श्रद्धालुओं से भरा अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, तीन की मौत, 17 घायल

0
92

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से 20 से अधिक लोग घायल हो गए जबकि 12 की हालत नाजुक है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सतना चित्रकूट मार्ग के बगदरा घाटी में पलटा है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में मैहर देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग पहाड़ी थाना क्षेत्र के ममसी गांव के बताए जा रहे हैं

Comments

comments

share it...