कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

0
53

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। इसमें नोएडा से पंखुड़ी पाठक, सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद, उन्नाव से आशा सिंह शामिल हैं।
पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे पर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नया दांव खेल दिया। गुरुवार को उन्होंने मोहाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से अगले हफ्ते सीएम चेहरे का एलान कर दिया जाएगा। लेकिन सीएम का चेहरा कौन होगा, यह जनता तय करेगी। इसके लिए जनता अब अपनी राय दे पाएगी। इसके लिए एक फोन नंबर जारी किया गया है। 17 नवंबर तक लोगों को इस पर राय देनी होगी। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि लोगों को संदेह है कि अरविंद केजवरीवाल मुख्यमंत्री की दौड़ में होंगे लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हैं।

Comments

comments

share it...