यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए वाराणसी में हुआ यज्ञ,

0
164

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां अलग-अलग शहरों में फंसे भारतीय छात्रों की सलामती के लिए पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया है। साथ ही भारत सरकार से बच्चों को वापस लाने की अपील की जा रही है। यूक्रेन में बिगड़े भारतीय छात्रों की सकुशल घर वापसी के लिए शुक्रवार को वाराणसी में पूजा-पाठ किया गया।

अस्सी घाट स्थित पंचरत्न महादेव मंदिर में ब्राह्मणों ने यज्ञ किया। यज्ञ करने वालों में मुख्य रूप से पंडित आलोक शुक्ला, शिवकांत द्विवेदी, आनंद उपाध्याय, सोनू शुक्ला, विपुल पंडित शामिल रहे। पंडित आलोक ने बताया की जंग के बीच यूक्रेन में फंसे छात्रों के सकुशल घर वापसी के लिए और विश्व शांति के लिए ये यज्ञ किया गया है।साथ ही ईश्वर से ये कामना की गई कि रूस और यूक्रेन आपस में मिलकर इंसानियत लाएं और विश्व में अमन चैन बना रहे। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पूर्वांचल के 21  से ज्यादा छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंस गए हैं।

इनमें जौनपुर के सात, आजमगढ़ और भदोही के छह-छह छात्र-छात्राएं, वाराणसी और गाजीपुर के एक-एक छात्र के यूक्रेन में होने की पुष्ट जानकारी मिली है। सभी वहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।  बच्चों की हर पल की खबर जानने के लिए परिजन भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए हैं। रूस के यूक्रेन पर शुरू हुए हमले के बाद परिवार की धड़कन बढ़ गई है।परिवार के लोग बच्चे की सलामती के लिए सामूहिक पूजा पाठ कर रहे हैं और लगातार यूक्रेन पर हो रहे हमले की हर अपडेट के लिए टीवी के सामने नजरें गड़ाए हैं। 

Comments

comments

share it...