स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार ,

0
80
By Amar ujala

आगरा में स्कूल संचालक सुरेंद्र कुमार लवानिया और प्रधानाचार्य विजय कुमार झा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों की हत्या 720000 रुपये के लिए की गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

सिकंदरा की ओम विहार कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार लवानिया के कई स्कूल हैं। इनमें थाना ताजगंज क्षेत्र के कौलक्खा स्थित डॉ बीआर आंबेडकर स्कूल की इमारत को उन्होंने सेमरी के रहने वाले धीरज को किराये पर दे रखी थी। 

इस स्कूल की इमारत का 720000 किराया बकाया था। इसे लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को धीरज ने फोन करके सुरेंद्र लवानिया और विजय कुमार झा को किराया देने की बात कहकर स्कूल बुलाया, जहां गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। 

आरोपियों ने दोनों के शव स्कूल के मैदान में गाड़ दिए। वारदात में धीरज के भाई समेत चार लोग शामिल थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर शवों को बरामद कर लिया गया है।

Comments

comments

share it...