तमंचे के बल पर किशोरी से मदरसे में सामूहिक दुष्कर्म,

0
124

सदरपुर थाना इलाके में हथियारों से लैस चार दरिंदों ने सरेशाम एक किशोरी का अपहरण कर मदरसे के अंदर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गये। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी जांच के लिए भेजा है।

सदरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक 13 साल की किशोरी 26 जून की शाम करीब आठ बजे घर से शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के बाहर निकलते ही एक सन्नाटे वाली जगह पर राशिद, नदीम, वाहिद तथा तसुव्वर ने उसका रास्ता रोक लिया। किशोरी जब तक कुछ समझ पाती चारों लोग उसे जबरन खेत की ओर खींच ले गये। 

किशोरी ने शोर मचाया तो दबंगों ने उस पर तमंचा तान दिया। बाद में यह लोग किशोरी को पास में एक मदरसे में ले गये और चारों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। दबंगों के खौफ से पीड़ित परिवार तुरंत पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। 

किशोरी की हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों को इस दुस्साहसिक वारदात की भनक लगी तो गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों के हिम्मत बंधाने पर शनिवार को पीड़िता ने सदरपुर पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

Comments

comments

share it...