लूट रहे दिल्ली को केजरीवाल , मजे में सरकार जनता बेहाल !

0
307

छवि चमकाने के लिए आम आदमी का 1.58 करोड़ लुटाकर FB लाइक खरीदने वाले पहले CM हैं केजरीवाल

सोशल मीडिया पर अपनी छवि चमकाने के लिए आम आदमी की खून-पसीने की कमाई सोशल मीडिया पर लुटाने वाले केजरीवाल शाहखर्ची के नए आयाम गढ़ रहे।

आम आदमी पार्टी की राजनीति का दावा करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल शाहखर्ची के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं। कभी दिल्ली सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर फरवरी में 12 हजार रुपये थाली की दावत घर पर पार्टी नेताओं को देते हैं तो कभी छोटी-छोटी बातों का बखान करती महंगी होर्डिग्स से दिल्ली को पाट देते हैं। यह मामला बीते 17 जुलाई को हुए उनके चर्चित प्रोग्राम टॉक टू एके का है।  दिल्ली सरकार ने जनता से फेसबुक पर संवाद कायम करने के लिए टॉक टू एके का जो प्रोग्राम कराया। उसे सोशल मीडिया पर हिट कराने के लिए पूरे 1.58 करोड़ रुपये जनता के लुटाए गए। सोशल मीडिया पर खूब लाइक्स बटोरने के चक्कर में हर दिन 10-10 लाख रुपये फेसबुक, गूगल आदि पर  खर्च हुए।  ताकि अधिक से अधिक लोगों तक अपना बखान भरा संदेश पहुंचाया जा सके।  चाहे ताज पैलेस होटल की ओर से 12 हजार थाली का पार्टी देना हो या फिर सोशल मीडिया पर लाइक्स बटोरने का खेल, हर जगह केजरीवाल ने अपनी जेब से नहीं बल्कि आम आदमी की जेब का पैसा ही लुटाया।

कब कितना खर्च किया

दरअसल फेसबुक, यू-ट्यूूब, गूगल आदि विज्ञापन की सुविधा देते हैं। तय रेट पर एक निश्चित संख्या के लोगों तक संदेश पहुंचाया जाता है। मसलन फेसबुक पर अगर किसी पेज को जिस एरिया तक फाइनेंस किया जाएगा, उस एरिया के सभी फेसबुक अकाउंट होल्डर तक वह पेज पहुंचेगा। टॉक टू एके प्रोग्राम पर खर्च विवरण के मुताबिक टॉक टू एके फेसबुक पेज को
आठ जुलाई से उसे स्पांसर्ड किया गया। छह लाख रुपये प्रतिदिन की दर से फेसबुक को भुगतान हुआ। यू ट्यूब पर 14 जुलाई से 12 लाख रुपये प्रतिदिन का विज्ञापन 20 लाख लाइक्स लोगों तक पहुंचने के लिए दिया गया। इसी तरह गूगल डिस्प्ले एड नेटवर्क को 40 लाख लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए 14 जुलाई से 10 लाख प्रतिदिन के हिसाब से पैसा दिया गया।

प्रशांत भूषण ने उठाए सवाल

कभी आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने इस शाहखर्ची पर सवाल किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसे सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि खुद की प्रशंसा करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से टॉक टू एके प्रोग्राम करने में 1.58 करोड़ के खर्च का क्या मतलब है।

 

देखिए कहां कितना खर्च किया केजरीवाल ने

प्लेटफार्म    खर्च       सोशल मीडिया रीच      पर डे खर्च

फेसबुक  60 लाख          1.8 करोड़            छह लाख

यू ट्यूब   25 लाख           20 लाख               12 लाख

गूगल डिस्प्ले एड   20 लाख   40 लाख          10 लाख

फेसबुक पोस्ट इवेंट  20 लाख  60 लाख

78dd7a8f

Comments

comments

share it...