गांव के बाहर आलू के खेत में मिली महिला की लाश,

0
133

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला दानी में ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जलाने की कोशिश भी की गई। पुलिस आने की सूचना मिलते ही आरोपी शव को खेत  में ही पड़ा छोड़कर भाग गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव रबना बांध निवासी शिवराज सिंह ने करीब पांच वर्ष पूर्व पुत्री संगीता की शादी थाना क्षेत्र के गांव नगला दानी निवासी दलवीर के पुत्र सिकंदर के साथ की थी।

कुछ समय पूर्व दंपती के बीच हुए विवाद के बाद दहेज को लेकर एक मामला इटावा न्यायालय में भी चल रहा था। इस बीच सुलह करने के बाद करीब एक महीना पहले सिकंदर संगीता को घर ले आया था। पिता का आरोप है कि शनिवार शाम पति सिकंदर और अन्य ससुरालीजनों ने संगीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस बारे में जब पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस ने तलाश की। लेकिन ससुराली कहीं मिले।

बताया जा रहा है कि संगीता के ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल, लकड़ियां आदि एकत्रित कर ली थीं। पुलिस का शिकंजा कसते देख ससुरालीजन शव को घर से कुछ दूर आलू के खेत में पड़ा छोड़कर भाग गए। रविवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पास ही एक कैन में करीब पांच लीटर मिट्टी का तेल और लकड़ी भी रखी मिलीं। 

Comments

comments

share it...