योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य फिर बने उप-मुख्यमंत्री

0
149

योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है।भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी मंत्री बनाया गया है। वह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे। जाट समाज में उनकी अच्छी पैठ है।

धर्मपाल सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। धर्मपाल बरेली की आंवला विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। सिंह की पिछड़े वर्ग में अच्छी पकड़ है।जयवीर सिंह को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। वह मैनपुरी विधानसभा से विधायक हैं। जयवीर मुलायम और मायावती सरकार में भी मंत्री रहे हैं। 

लक्ष्मी नारायण चौधरी को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। वह मायावती सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। छाता विधानसभा से पांच बार चौधरी विधायक रह चुके हैं। चौधरी जाट समाज से आते हैं।बेबी रानी मौर्य को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह उत्तराखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।


केशव प्रसाद मौर्य ने दोबारा सूबे के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद भाजपा आलाकमान ने उन पर भरोसा बनाए रखा है।योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

Comments

comments

share it...