अब इस वायरल वीडियो पर भाजपा ने घेरा, मुश्किल में फिर समाजवादी पार्टी,

0
125

समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रचना सिंह के एक वीडियो पर विवाद शुरू हो गया है। रचना ने अपने ट्विटर हैंडल से इसे शेयर किया है। इसमें सपा कार्यकर्ता रोड शो करते हुए नजर आ रहे हैं।विवाद इसके बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर है। वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में मां तुझे सलाम गाने को शामिल किया गया है। जिसमें सपा कार्यकर्ताओं के रोड शो के जरिए कहा जा रहा है, ‘हिम्मत है जो तो रोक ले, सख्ती से हम डरते नहीं। अपना लहू कहता है ये…हम वीर हैं… मरते नहीं। फूंक डालो दुश्मनों को, काट डालो इन **** को।’इस गाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर चुनाव आयोग को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शहजाद का कहना है कि समाजवादी पार्टी खुलेआम काटने, फूंकने की धमकी दे रही है। ये लोगों को भड़काने का काम है। 

Comments

comments

share it...