दस अप्रैल तक सरेंडर नहीं किया तो घर पर चला देंगे बुलडोजर

0
84

जनता के साथ ही ही पुलिस पर भी बुलडोजर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए बुलडोजर का भय दिखा रही है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। सीएम योगी के दूसरे कार्यकाल में बुलडोजर के खौफ का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रतापगढ़ के कंधई में देखने को मिला। वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ रहे बदमाश को पकड़ने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया है।  डकैती की योजना बनाने के मुख्य आरोपी को कंधई पुलिस कई साल से खोज नहीं है, मगर वह हाथ नहीं लग रहा। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट भी जारी हुआ है। उसकी गिरफ्तारी न होने से परेशान पुलिस ने परिजनों को चेताया है कि दस अप्रैल तक सरेंडर न करने पर घर बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा। 

कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूूझी गांव निवासी इश्तियाक के खिलाफ डकैती की योजना बनाने का मुकदमा लिखा गया था। पुलिस के कई बार दबिश देने के बाद भी वह हाथ नहीं लगा। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ है। वारंट मिलने के बाद बौखलाई पुलिस ने आरोपी के परिजनों को चेतावनी दी है कि 10 अप्रैल तक इश्तियाक  के कोर्ट में या  फिर  थाने में  हाजिर नहीं होने पर उसका घर बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा।

घर पर बुलडोजर चलने के भय से आरोपी ने किया था सरेंडर
प्रतापगढ़ में अपराधी को बुलडोजर का भय दिखाने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी 21 मार्च को प्रतापगढ़ पुलिस ने घर के सामने बुलडोजर खड़ा कर रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी शुभम मोदनवाल उर्फ अन्ना ने घर पर बुलडोजर चलने के भय से पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था

Comments

comments

share it...