मुरादाबाद में श्रमिकों की 2600 बेटियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रशासन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारियों के लिए देर रात तक प्रशासन जुटा रहा। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर हलचल है। वैवाहिक जोड़ों का पहुंचना शुरू हो गया है। मुख्य गेट पर बैंड बाजा से स्वागत हो रहा है। सामने विशाल मंच पर मुख्यमंत्री के आगमन से पहले अधिकारी जायजा लेने पहुंचे। विवाह के लिए 24 सेक्टर बनाये गए हैं। एक सेक्टर में 108 हिन्दू जोड़ों की शादी होगी। एक हजार मुस्लिम जोड़े निकाह कबूल करेंगे। छह बुद्ध जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। सिख और ईसाई धर्म के जोड़े भी पहुंच चुके हैं।