अश्लीलता का आरोप लगा युवक को बंधक बनाकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े,

0
125

लखनऊ। विकासनगर इलाके में युवक व युवती को अकेले युवती के कार्यालय में बातचीत करते हुए देख कर्मचारियों ने पकड़ लिया। उस पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए बंधक बनाया। फिर अर्धनग्न कर पीटना शुरू कर दिया। युवक ने भागने का प्रयास किया तो सड़क पर दौड़ाकर उसके साथ मारपीट की गई। युवक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
एडीसीपी नॉर्थ प्राची सिंह के मुताबिक, सीतापुर जनपद निवासी रहीम खान विकासनगर इलाके में रहकर फल बेचने का काम करता है। उसकी दोस्ती बीकेटी की रहने वाली एक युवती से है। युवती विकासनगर के टेढ़ी पुलिया स्थित एक ट्रस्ट में काम करती है। इस ट्रस्ट का संचालक गुडंबा निवासी शबनम उर्फ आर्या शुक्ला करती हैं। ट्रस्ट के माध्यम से घर में नौकरानी उपलब्ध कराने का काम किया जाता है। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे रहीम खान अपनी महिला मित्र से मिलने उसके दफ्तर पहुंचा। कार्यालय में रहीम खान की महिला मित्र अकेली थी। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इस बीच वहां काम करने वाले अंजली गौतम नाम की युवती भी पहुंच गई।
अंजली ने रहीम खान पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। इस पर शबनम उर्फ आर्या, उसका पति मोहम्मद शादाब, गायत्री सिंह और अन्य लोग जमा हो गए। इसके बाद उन लोगों ने मिलकर रहीम को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। भागने का किया प्रयास को अर्द्धनग्न कर पीटा। खुद को भीड़ में फंसता देख रहीम ने भागने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसको दौड़कर पकड़ लिया।

Comments

comments

share it...